अमरीका के क्लेवलैंड नगर में फ़ायरिंग की घटना में एक गर्भवती महिला सहित चार लोग मारे गये।
एसोशिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को ओहायो राज्य के क्लेवलैंड में होने वाली फ़ायरिंग में एक गर्भवती महिला और उसके साथ तीन लोगों को गोली लगी जिसमें चारों की मौत हो गयी। सूत्रों का कहना है कि हमलावर अज्ञात व्यक्ति था जिसने अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी। इस घटना में एक दस वर्षीय बच्ची भी घायल हुई है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका और इसके बारे में जांच जारी है।
अभी तक इस संबंध में किसी को गिरफ़्तार नहीं किया जा सका है और न ही किसी संदिग्ध की ओर संकेत किया गया है। अमरीका में प्रतिवर्ष सैकड़ों लोग फ़ायरिंग की घटनाओं में मारे जाते हैं।
22 नवंबर 2014 - 19:32
समाचार कोड: 653165
अमरीका के क्लेवलैंड नगर में फ़ायरिंग की घटना में एक गर्भवती महिला सहित चार लोग मारे गये।